{"_id":"5a466fe74f1c1b0d698c4e6d","slug":"students-accused-of-raising-funds-imposed-on-the-institution","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने संस्था पर लगाया धन उगाही का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने संस्था पर लगाया धन उगाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
थाने में शिकायत करने पहुंचे छात्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के दिबियापुर रोड पर स्थित गैस एजेंसी के सामने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना केंद्र में डिप्लोमा के नाम पर छात्रों का शोषण व उनसे धन उगाई की जा रही है। जिसको लेकर छात्रों ने थाने व डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
दिबियापुर रोड पर स्थित गैस एजेंसी के सामने उत्तर प्रदेश कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र संचालित है। छात्रों का आरोप है कि केंद्र संचालक उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। छात्र अंजलि, रचना, प्रियंका, दीपमाला, काजल, नेहा, नीतेश, शिखर, नजमुल, विनय, अनुराग, सोहिल, सोनम आदि दर्जनों छात्रों ने ककोर मुख्यालय पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने केंद्र में प्रवेश लिया था तो उन्हें बताया गया था कि उनके कोर्स की अवधि 6 माह है।
समय सीमा पूरी हो जाने पर उन्होंने संचालक से कोर्स के डिप्लोमा के लिए कहा तो संचालक ने कहा डिप्लोमा ले कर क्या करोगे पढ़ने आते रहो। अगर डिप्लोमा चाहिए तो आना बंद कर दो। छात्रों ने उनसे अपने अभिलेख और 6 महीने जो समय व्यर्थ हुआ है उसका हर्जाना मांगा। इस पर संचालक ने उनके साथ अभद्रता की और जमा अभिलेख के 1500 रुपये मांगे। डीएम ने थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।