{"_id":"65d7921f981c7e5ef2866331e4a33b0d","slug":"student-skill-test-taken-part-in-the-test-probe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्वेषिका स्किल टेस्ट परीक्षा में मेधावियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्वेषिका स्किल टेस्ट परीक्षा में मेधावियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 10 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में नेशनल अन्वेषिका एक्सपेरीमेंटल स्किल टेस्ट 2015 की परीक्षा में नगर के चार विद्यालयों के मेधावियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
नेशनल कोआर्डिनेटर एवं आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर एचसी वर्मा के निर्देशन में संपन्न इस परीक्षा में वीडियो एवं आडियो फुटेज के माध्यम से प्रश्न पूछकर बच्चों का स्क्रीन टेस्ट लिया गया।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे से अन्वेषिका के कोआर्डिनेटर ब्रजेश दीक्षित की देखरेख में प्रारंभ हुई स्किल टेस्ट परीक्षा में नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, गेल डीएवी स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के मेधावी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
स्किल टेस्ट आयोजन की जानकारी देते हुए कोआर्डिनेटर ब्रजेश दीक्षित ने बताया कि स्किल टेस्ट परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्र- छात्राओं में पावर विकसित करने के साथ ही उन्हें भविष्य निर्माण में पेश आने वाली कठिनाइयों से उबरने मानसिक रूप से तैयार करता है। यह प्रतियोगिता भौतिक विज्ञान के प्रयोगों पर आधारित है।
इसका अगला प्रीमियम टेस्ट 16 व 17 अगस्त को अजीतमल के अन्वेषिका कार्यालय में आयोजित होगा। परिणाम के बाद पहले तीन स्थानों पर रहे विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य डा.अनुपम सिंह, राजीव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।