फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Student molested at medical store, report filed

Auraiya News: मेडिकल स्टोर पर छात्रा से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 09 Jul 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 09 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Student molested at medical store, report filed
बिधूना। एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना पांच जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे की है। कस्बे के एक बुजुर्ग ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनकी नाबालिग पौत्री कोचिंग जाती है। आरोपी किशनी रोड निवासी हिस्ट्रीशीटर विपिन कोचिंग जाते समय पौत्री का पीछा कर मोबाइल नंबर मांगता था। पांच जुलाई की शाम को पौत्री भगत सिंह चौराहे के पास एक मेडिकल स्टोर से विक्स लेने गई थी तभी हिस्ट्रीशीटर विपिन दो युवकों के साथ बाइक पर आया।

उसने फिर से पौत्री से मोबाइल नंबर मांगा। मना करने पर आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। राहगीरों के विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग गए। घटना की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी दी गई। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed