फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   student get bsucidie

गर्भवती छात्रा ने स्कूल प्रबंधक से आजिज आकर की थी आत्महत्या

Sat, 09 May 2020 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
student get bsucidie
छह माह पूर्व 15 वर्षीय गर्भवती छात्रा ने अपने स्कूल के ही प्रबंधक द्वारा यौन शोषण किए जाने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में 4 माह पूर्व किशोरी के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि 4 नवंबर को कक्षा 11 की लगभग 15 वर्षीय छात्रा ने रेलवे स्टेशन फफूंद के समीप आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में मृतका के कानपुर देहात जिला निवासी पिता ने 14 जनवरी को न्यायालय के आदेश पर स्कूल के प्रबंधक गोविंद उर्फ प्रभू पुत्र राम सिंह पाल, प्रधानाचार्य विजयकांत शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनीत कुमार पुत्र लाल बहादुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की गई तो पता चला कि स्कूल प्रबंधक गोविंद उर्फ प्रभू पुत्र राम सिंह निवासी बेला रोड दिबियापुर स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा का यौन शोषण करता था।
इसी के चलते छात्रा गर्भवती हुई थी। पुलिस के पास इसके पर्याप्त साक्ष्य भी हैं। आरोप पत्र में दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं गईं हैं। अन्य दो आरोपियों की संलिप्तता प्रकाश में नहीं आई है।

आरोपी सुरेश प्रभू को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। स्कूल प्रबंधक का डीएनए सैंपल लिया गया है।
स्कूल प्रबंधक का डीएनए सैंपल का सुरक्षित रखे गए छात्रा के गर्भ के डीएनए से मिलान किया जाएगा। इस मामले में जीआरपी चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed