फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   student dont get buses after pet exam

परीक्षार्थियों को नहीं मिलीं बसें

Mon, 17 Oct 2022 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
student dont get buses after pet exam
औरैया। पीईटी खत्म होने के बाद रविवार को परीक्षार्थी घर जाने को परेशान नजर आए। किसी तरह वे जालौन चौराहे पहुंचे और घंटों इंतजार के बाद उनको रोडवेज बस मिली। इसके बाद वे गंतव्य की ओर गए।
विज्ञापन

पीईटी में शामिल होने आए परीक्षार्थियों के लिए जिला प्रशासन ने रोडवेज बसों का इंतजाम किया था, ताकि उनको औरैया से झांसी, आगरा समेत अन्य जिले में लौटने की दिक्कत न हो। प्रशासन ने झांसी व ललितपुर डिपो की बसें नवीन मंडी परिसर में खड़ी थीं। बसों के चालक व परिचालकों को परीक्षा छूटने के समय जालौन चौराहे या सुभाष चौराहे समेत नजदीकी जगहों पर पहुंचने की बात नहीं बताई।
विज्ञापन

इसका खामियाजा पीईटी के परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ा। दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटी तो परीक्षार्थी घर जाने के लिए रोडवेज बसों की तलाश करने लगे, लेकिन बसें मंडी परिसर में खड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया डिपो में मौजूद कुछ बसों का परीक्षार्थियों को सहारा मिला, लेकिन वह भी भरी हुई थीं। परीक्षार्थी ऑटो, टेंपो व ई-रिक्शा से जालौन चौराहा पहुंचे, तो यहां पर बसें नहीं थी। हां एक डग्गामार बस जरूर खड़ी थी। एक से डेढ़ घंटा इंतजार के बाद झांसी व ललितपुर डिपो की बसें जालौन चौराहा पहुंचीं, तब जाकर परीक्षार्थी अपने गंतव्य को गए। यही हाल शनिवार को भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed