फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Student consumes poison after family alleges harassment

Auraiya News: परिजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा छात्रा ने खाया जहर

Tue, 14 Apr 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Student consumes poison after family alleges harassment
अयाना। थाने के पास स्थित स्कूल जा रही एक छात्रा की जहर खाने से हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने छात्रा के पास से सुसाइड बरामद किया है, जिसमें उसने माता-पिता व भाई आदि पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अयाना थाना से करीब 800 मीटर दूरी पर एक 17 वर्षीय छात्रा ने सोमवार सुबह 11 बजे के करीब कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई। पुलिस को छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट, बैग व एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली, जिसमें जहरीला पदार्थ मिला था। साथ ही सल्फास के खाली पाउच पड़े मिले।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाने के लिए छात्रा को करीब 45 मिनट का इंतजार करना पड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि छात्रा का उपचार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने सुसाइड नोट में परिवार व इटावा निवासी रिश्तेदार सहित पांच लोगों पर प्रताड़ित करने व सितंबर में पीटने का आरोप लगाया है। वह इंटरमीडिएट की छात्रा है। मुरादगंज में कंप्यूटर कोचिंग करती है। वह घर से स्कूल के लिए निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed