{"_id":"6310fafc1ef1fa771a06d2bd","slug":"student-ate-poison-after-failing-in-b-sc-died-auraiya-news-knp7158815123","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः बीएससी में फेल होने पर छात्र ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः बीएससी में फेल होने पर छात्र ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
छात्र अंकित राजपूत फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जनेतपुर धौरेरा में मंगलवार शाम बीएससी के एक छात्र ने फेल होने पर जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे 50 शैया युक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने युवक को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव जनेतपुर धौरेरा निवासी अंकित राजपूत (22) पुत्र शिशुपाल जनता महाविद्यालय अजीतमल में बीएससी एग्रीकल्चर में द्वितीय वर्ष का छात्र था। रक्षा बंधन के आसपास परीक्षा परिणाम आया था। उसमें अंकित फेल हो गया था। चाचा अमर सिंह ने बताया कि परीक्षा में फेल होने से अंकित काफी परेशान था। इधर लगभग चार दिन पहले उसका मोबाइल भी कहीं गुम हो गया। इससे वह क्षुब्ध था।
बताया कि मंगलवार को उसने जहर खा लिया था। उसे 50 शैया युक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। बुधवार को शव के घर आते ही कोहराम मच गया। चाचा ने बताया कि अंकित के पिता किसान हैं और बड़ा भाई नरेश राजपूत हरदोई में गन्ना मिल में काम करता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में फेल होने का किया जिक्र
अंकित के पास से परिजनों ने एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें उसने लिखा था कि वह बीएससी में फेल हो गया है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं, मैं आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस मेरे परिजनों, दोस्तों व रिश्तेदारों को परेशान न करे।