फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stress, fast food and alcohol are giving heart pain

Auraiya News: दिल को दर्द दे रहा तनाव, फास्टफूड और शराब

Mon, 30 Sep 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Stress, fast food and alcohol are giving heart pain
औरैया। विश्व हृदय दिवस पर सीएचसी दिबियापुर में हार्ट अटैक के लक्षणों सहित हार्ट के महत्व व इतिहास को लेकर रविवार को गोष्ठी कर चर्चा की गई। सीएमओ ने कहा कि हार्ट की बीमारियों से बचने का हर संभव प्रयास करें। यह गोष्ठी हार्ट की बीमारी को लेकर वैश्विक अभियान है कि कैसे इस बीमारी से बचा जाए। इस मौके पर हार्ट को स्वस्थ रखने की प्रतिज्ञा हर व्यक्ति को लेने की बात भी रखी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण प्रदूषण व अन्य कारणों के चलते हृदय की समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। छोटी उम्र से लेकर बुजुर्गों तक में हृदय से जुड़ी समस्याएं होना अब आम बात हो गई है। कहा की अगर हमें दिल की बीमारी से बचना है तो जरूरी है कि हार्ट अटैक के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी हो। बाहर का खाना जैसे फास्ट फूड, जंक फूड, शराब का सेवन, अतिरिक्त वसा वाला भोजन, शारीरिक गतिविधियों में भाग न लेना, जरूरत से ज्यादा तनाव पालना आदि दिल की बीमारी के मुख्य कारण होते हैं। जब हृदय ठीक से पंप नहीं कर पाता है तो हमें दिल की बीमारी होने का खतरा बन जाता है। इसमें कोरोनरी धमनियों में ब्लाकेज हो जाता है। जिसकी वजह से रक्त को ऑक्सीजन का प्रवाह होना कम हो जाता है। मनुष्य को हार्ट अटैक आ जाता है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि हृदय रोग पूरे विश्व में आज एक गंभीर बीमारी के तौर पर उभरा है। हर साल विश्व हृदय दिवस के बहाने पूरे विश्व के लोगों में इसके बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। उन्होंने कहा कि हृदय रोग को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही हमें नहीं करनी चाहिए। सचेत रहते हुए हृदय रोग की बीमारियों को टाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed