फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Storm-water devastation, 150 bigha cut wheat crop

आंधी-पानी ने मचाई तबाही,150 बीघा गेहूं की कटी फसल उड़ाई

Mon, 30 Apr 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 30 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Storm-water devastation, 150 bigha cut wheat crop
आंधी से खेतों में उड़ी फसल के बाद खेतों में मायूस बैठे किसान - फोटो : amarujala

दिबियापुर (औरैया)। रविवार देर रात आई आंधी ने हरचंदपुर और आसपास गांवों में तबाही मचा दी। खेतों में पड़ी 150 बीघा से अधिक कटी गेहूं की फसल को आंधी अपने साथ ले उड़ा गई। सोमवार शाम तक किसी राजस्व कर्मी के मौके पर न पहुंचने के कारण किसानों ने अछल्दा-बिधूना तिराहे पर जाम लगा दिया। नायब तहसीलदार के समझाने पर लगभग एक घंटे के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन


आंधी- पानी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में पड़े गेहूं के गट्ठर आंधी अपने साथ उड़ा ले गई। रात में ही किसान खेतों पर पहुंचे। खेतों में हुई तबाही देखकर किसान परेशान हो गए। हरचंदपुर में श्यामजी पांडेय का लगभग 25 बीघा, नीरू गुप्ता की आठ बीघा  विजय पाल सिंह सेंगर के आठ बीघा सतेंद्र सेंगर 10 बीघाए संजीव कुमार 15 बीघा, रजपाल सिंह की 15 बीघा, दिग्विजय सिंह की 10 बीघा, महेंद्र सेंगर की 10 बीघा जमीन में खड़ी गेंहू की फसल के गट्ठर उड़ गए।
विज्ञापन


पूर्वा माधौ सिंह में अमर सिंह तोमर, दीवान सिंह तोमर, रामगढ़ में गोवर्धन सिंह जादौन के 13 बीघा,  पुरवा भारे में रामराज सिंह तोमर की 25 बीघा, दीवान तोमर के 5 बीघा, कटहरा में सत्य सिंह यादव की 20 बीघा, जलालपुर फ फूं द में मुलायम सिंह यादव के 20 बीघा, रमेश चंद्र गुप्ता के छह बीघा, अहबरन सिंह यादव के 12 बीघा, पुरवा भवानी में संजय, रामकुमार के कई बीघा जमीन में खड़े गेहूं की फ सल के गट्ठर उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल खराब होने के कारण शासन से मदद की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार शाम लगभग 4 बजे जाम लगा दिया। लगभग 5 बजे पहुंचे नायब तहसीलदार प्रेम चंद्र पांडेय ने ग्रामीणों की फसल में हुए नुकसान का आकलन कराकर शासन से मदद दिलाने का आश्वसन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया।

जिला पंचायत सदस्य शरद कुमार राना, युवा भाजपा नेता असित पांडेय ने भी शासन से मदद का भरोसा दिलाया। नायब तहसीलदार प्रेम चंद्र पांडेय के निर्देशन में कानूनगो प्रमोद कुमार यादव,लेखपाल अशोक, प्रदीप, कृष्णकांत तिवारी, किसान सहायक एके सिंह, एडीओ स्वदेश सिंह ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

सहार प्रतिनिधि में मुताबिक देर रात आई आंधी ने आसपास के क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। पुरवा सुजान पावर हाउस से बिजली ठप है। लोगों ने बताया कि 20 घंटे बीत गए पर बिजली अब तक नहीं आई है।
कं चौसी प्रतिनिधि के मुताबिक देर रात दिबियापुर थाना के गांव नौगांव में तेज आंधी से छत की टिन गिरने से नीचे सो रहे वीरेंद्र पत्नी ममता और बेटी घायल हो गए। दोनों को सैफ ई ले जाया गया है।

छह गांवों की बिजली गुल
औरैया। सोहनी के प्राथमिक विद्यालय के भवन के ऊपर शीशम के पेड़ गिरने से स्कूल भवन व वाउंड्री क्षत्रिग्रस्त हो गई। वहीं कई घरों के टिन शेड आदि भी उड़ गए। सोहनी पावर हाउस के पास के गांव की खंभा टूटने से छह गांवों की बिजली गुल रही। आंधी से सैकड़ों किसानों के खेत में पडे़ गेहूं के गट्ठर भी उड़ गए। इस दैवीय आपदा से तहसील क्षेत्र के देवराव ऐली, रूरूगंज, सोंहनी, बराहार, बरूआ, मुग्गपुर बारके पुर्वा, रूरूखुर्द, पसुआ कुसमरा, शिवपुर, रूयकला, पीतारामपुरा, भदौरियानपरा, उडेलापुर, भरामल, चदैया, हरचन्द्ररपुर, रामगढ, राजुआमउ सलेमपुरा गुनाली आदि गांवों के किसान भुखमरी की कगार पर जा पहुंचे हैं। किसानों ने तहसील प्रशासन को इसकी जानकारी देते हुए आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।


भूसा के गोदाम में लगी आग
औरैया। कंचौसी क्षेत्र के लहरापुर स्थित अजब सिंह व पल्लू यादव के ईंट-भट्ठे में रविवार रात लगभग 10 बजे आई तेज आंधी में आग की चिंगारी उड़ते हुए भूसे की गोदाम पर जा गिरी। देखते ही देखते भूखे के ढेर ने आग पकड़ ली। आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने के लिए एनटीपीसी की दो व फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को लगाना पड़ा। इसके चलते फायर कर्मियों ने दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में फायर बिग्रेड कर्मियों ने बताया कि भट्ठे पर लगभग दो सौ गाड़ी भूसा भरा हुआ था। इससे आग को बुझाने में दो दिन का समय लगा। इस बीच गोदाम में भरा भूसा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। ब्यूरो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed