फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   storm, seven injured including woman

आंधी ने मचाई तबाही, महिला समेत सात घायल

Thu, 10 May 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 10 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
storm, seven injured including woman
आंधी से गिरी दीवार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बुधवार की देर रात बीहड़ी क्षेत्र से उठी आंधी ने एक बार फिर से जिले में तबाही मचा दी। शहर समेत ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही। आंधी का ज्यादा असर अजीतमल, मुरादगंज और फफूंद क्षेत्र में रहा। यहां बिजली के पोल ध्वस्त हो गए। बिजली तार छत में टूटकर बिखर गए। तमाम लोगों के टिन-टप्पर भी हवा में उड़ गए। हादसों में महिला और उसकी तीन पुत्रियों सहित सात लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को शहर में बिजली न आने से पानी का संकट रहा।

  बुधवार को आंधी के समय गई बिजली गुरुवार सुबह भी नहीं आई। रात भर असेनी और देवकली फीडर के ठप हो जाने से सुबह पानी के लिए भी मारा-मारी की स्थिति बनी रही। सभी मोहल्लों में पानी का संकट छाया रहा। शहर के सभी 19 ट्यूबवेल ठप पड़े रहे। टंकी में स्टोर पानी को छोड़ा गया। पर वह फोर्स न मिलने से बेमकसद साबित हुआ। जलकल विभाग के जेई विकास चौहान ने बताया कि पालिका की ओर से चलाए गए जेनरेटर से दो ट्यूबवेल चलाए गए। हालांकि इससे जनता को तो कोई लाभ मिला नहीं। सिर्फ पालिका वालों को ही पानी मिल सका। इसी तरह से ग्रामीण इलाकों में भी रात भर बिजली नहीं आई। वहां भी सुबह पानी का संकट देखने को मिला। खेतों में किसानों की बची-खुची फसलें भी आंधी और पानी की भेंट चढ़ गईं। खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल भी दूसरे खेतों में उड़ कर पहुंच गई।
विज्ञापन


 बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय कपूर ने बताया कि बिधूना क्षेत्र में 15 और औरैया क्षेत्र में आठ बिजली के पोल टूटे हैं। भर्थना फीडर से आई 132 केवी लाइन में गड़बड़ी के चलते देवकली फीडर को कानपुर पनकी से जोड़ा गया तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।  अजीतमल, फफूंद, मुरादगंज, बिधूना, अछल्दा में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। यहां बिजली के पोल ध्वस्त हो गए। बिजली विभाग जिले में कुल 23 बिजली के पोल टूटने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार ढही, महिला और उसकी तीन पुत्रियां घायल
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर में बुधवार की देर शाम आई तेज आंधी में मोहल्ला निवासी हरिओम के घर की दीवार ढह गई। इससे घर के अंदर मौजूद हरिओम की पत्नी नीतू (36), पुत्रियां काजल (17), हिना (16) व झलक (6) दबकर घायल हो गईं। दीवार मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली इंचार्ज मदन गोपाल गुप्ता, नारायणपुर चौकी इंचार्ज राममनोहर दुबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने घायलों का इलाज किया। चौकी इंचार्ज राम मनोहर दुबे ने बताया कि दीवार चार दिन पहले ही बनी थी। पुलिस लाइन स्थित आर्यनगर में दिनेश अवस्थी के मकान की छत की बाउंड्री भी टूट गई।

कार की चपेट में आने से दो लाइनमैन घायल
ककोर। प्राइवेट ठेकेदार के अंडर में काम करने वाले दो बाइक सवार लाइनमैन बुधवार की देर लाइन ठीक करने जा रहे थे। बमुरीपुर के पास एक तेजरफ्तार कार की चपेट में बाइक आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में पेड़ गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


आंधी-पानी के बाद बिजली की क्षतिग्रस्त लाइनों को चेक करने निकले संविदा कर्मी तेज सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी ककोर और जसवंत पुत्र हाकिम सिंह निवासी उसरारी बाइक से जा रहे थे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से तेज सिंह को रेफर करने को डॉक्टरों ने कहा है। इधर बुधवार को देर शाम एक शादी समारोह से लौट रहे किशोर कुमार निवासी उसरारी आंधी से उखड़े एक पेड़ की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed