फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stoppage of Kalka Mail in Phaphund expected to continue

कालका मेल रदद् होने की सुगबुगाहट के बीच मांगी गई ट्रेन की आय, स्टापेज की उम्मीद बढ़ी

Mon, 25 May 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Stoppage of Kalka Mail in Phaphund expected to continue
फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट कालका मेल का स्टॉपेज रद्द किए जाने की काफी दिनों से सुगबुगाहट थी।
विज्ञापन

लेकिन अब स्टॉपेज बरकरार रहने की उम्मीद जाग उठी है। रेल प्रशासन ने फफूंद में कालका मेल से होने वाली आय की जानकारी मांगी है। यहां से कालका मेल की सालाना आय लगभग 3.30 करोड़ रुपये है।
फफूंद रेलवे स्टेशन पर कालका मेल का स्टॉपेज रदद् होने की सुगबुगाहट काफी दिनों से जोर पकड़े थी।
इस संबंध में रेलवे की एक लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें फफूंद में अप एवं डाउन कालका मेल का ठहराव रदद् किए जाने की जानकारी दी गई थी।
इसका कारण ट्रेन की यात्री आय कम होना बताया गया था। इस सूची में कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ऊंचाहार ट्रेन के रद्द होने की जानकारी भी थी।
इस बीच रेलवे ने फफूंद के साथ अन्य रेलवे स्टेशनों से रदद् की जा रहीं ट्रेनों से होने वाली आय की जानकारी मांगी गई है।
फफूंद रेलवे स्टेशन के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर मनीष कुमार के अनुसार मांगी गई जानकारी भेज दी गई है। फ
फूंद में रुकने वाली अप एवं डाउन कालका मेल में अनारक्षित टिकट से वर्ष 2019-20 में लगभग 2 करोड़ 23 लाख आय हुई है।
जबकि आरक्षित टिकट से लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये की वार्षिक आय हुई है। प्रतिदिन दोनों ट्रेनों में लगभग 440 यात्री अपनी यात्रा फफूंद से शुरू करते हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed