{"_id":"6b072943dce5d670580b481a","slug":"stones-pelted-at-moving-train-two-passengers-injured-auraiya-news-c-211-1-akb1003-155557-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चलती ट्रेन पर पथराव, दो यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चलती ट्रेन पर पथराव, दो यात्री घायल
विज्ञापन
फफूंद स्टेशन पर आरपीएफ ने यात्रियों को कोच से उतारकर कराया प्राथमिक उपचार
दिबियापुर। कानपुर से आनंद विहार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन पर मंगलवार को फफूंद क्षेत्र के पास अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से एस-1 कोच में सवार दो यात्री घायल हो गए। घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फफूंद स्टेशन पहुंची आरपीएफ ने दोनों घायलों को ट्रेन से उतारकर प्राथमिक उपचार दिलाया।
जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 4153 के एस-1 कोच में रेलवे कर्मचारी दीपक प्रजापति और फफूंद निवासी अभिषेक वर्मा कानपुर से आनंद विहार जा रहे थे। ट्रेन के फफूंद क्षेत्र के पास पहुंचते ही बाहर से अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें दोनों यात्री चोटिल हो गए। यात्रियों ने गार्ड और कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। कंट्रोल रूम से अलर्ट मिलने पर आरपीएफ के एएसआई सुखदेव सागर टीम के साथ स्टेशन पर पहुंचे।
ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ ने दोनों घायलों को एस-1 कोच से उतारकर स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। आरपीएफ के अनुसार दोनों को मामूली चोटें आई थीं। उपचार के बाद दीपक प्रजापति अपनी ड्यूटी पर चले गए, जबकि अभिषेक वर्मा दूसरी ट्रेन से कानपुर रवाना हो गए। उन्होंने मामले में आगे की कार्रवाई गोविंदपुरी स्टेशन पर कराने की बात कही।