फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stay on Strike off store Diploma engineer

स्टोर बंद कर हड़ताल पर रहें डिप्लोमा इंजीनियर

Tue, 04 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Tue, 04 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Stay on Strike off store Diploma engineer
बैठक के दौरान नारेबाजी करते हड़ताली डिप्लोमा इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला
मांगो को लेकर चल रही डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियरों ने विभागों के स्टोरों पर ताले डलवाए। इसके बाद शहीद पार्क में बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि हड़ताल को उग्र रूप देने के लिए चार अक्तूबर को वह पैदल मार्च निकालेंगे। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर डिप्लोमा इंजीनियर्स सोमवार को भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने अपने कार्यालयों में काम नहीं किया और दोपहर बाद शहर स्थित शहीद पार्क में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद डिप्लोमा इंजीनियरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंजीनियर राम विलास ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी। तब तक वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। बताया कि अपनी मांगों को उजागर करने के लिए चार अक्तूबर को जिला मुख्यालय स्थित पायका स्टेडियम में बैठक  के बाद पैदल जुलूस निकालेंगे। उन्होंने सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों से बैठक और अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन


वहीं, नगर पालिका के इंजीनियर पीपी सिंह यादव ने कहा कि वह अपने साथियों का सहयोग देने के लिए उनके द्वारा कराए जा रहे सभी विकास कार्यों को बंद कर देंगे। बैठक का संचालन इंजीनियर जय सिंह यादव ने किया। बैठक में हड़ताल प्रभारी सर्वेश यादव, सचिव विनोद कुमार कटियार, अध्यक्ष केएम अग्निहोत्री, मान सिंह, शैलेंद्र प्रताप, अवध नरायन समेत सभी विभागों के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed