{"_id":"57f2a3cb4f1c1b8b3226fc41","slug":"stay-on-strike-off-store-diploma-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर बंद कर हड़ताल पर रहें डिप्लोमा इंजीनियर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर बंद कर हड़ताल पर रहें डिप्लोमा इंजीनियर
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बैठक के दौरान नारेबाजी करते हड़ताली डिप्लोमा इंजीनियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगो को लेकर चल रही डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियरों ने विभागों के स्टोरों पर ताले डलवाए। इसके बाद शहीद पार्क में बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि हड़ताल को उग्र रूप देने के लिए चार अक्तूबर को वह पैदल मार्च निकालेंगे। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर डिप्लोमा इंजीनियर्स सोमवार को भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने अपने कार्यालयों में काम नहीं किया और दोपहर बाद शहर स्थित शहीद पार्क में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में मौजूद डिप्लोमा इंजीनियरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंजीनियर राम विलास ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी। तब तक वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। बताया कि अपनी मांगों को उजागर करने के लिए चार अक्तूबर को जिला मुख्यालय स्थित पायका स्टेडियम में बैठक के बाद पैदल जुलूस निकालेंगे। उन्होंने सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों से बैठक और अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।
वहीं, नगर पालिका के इंजीनियर पीपी सिंह यादव ने कहा कि वह अपने साथियों का सहयोग देने के लिए उनके द्वारा कराए जा रहे सभी विकास कार्यों को बंद कर देंगे। बैठक का संचालन इंजीनियर जय सिंह यादव ने किया। बैठक में हड़ताल प्रभारी सर्वेश यादव, सचिव विनोद कुमार कटियार, अध्यक्ष केएम अग्निहोत्री, मान सिंह, शैलेंद्र प्रताप, अवध नरायन समेत सभी विभागों के इंजीनियर मौजूद रहे।