{"_id":"6204085e0354c73d7052d0d2","slug":"stay-healthy-with-yoga-take-care-of-food-and-drink-auraiya-news-knp67977239","type":"story","status":"publish","title_hn":"आहार और नियमित दिनचर्या से शरीर को रख सकते निरोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आहार और नियमित दिनचर्या से शरीर को रख सकते निरोग
विज्ञापन
मरीजों को देखकर दवाइयां देते सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा.कप्तान सिंह पाल एवं अन्य?
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के 57वें स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 165 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा दी गई। छात्र-छात्राओं ने योगासन किए। बताया गया कि नियमित योग करने और खान-पान पर ध्यान रखकर हम निरोग रह सकते हैं।
सेवानिवृत्त क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए आहार और दिनचर्या पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। हमारी नियमित दिनचर्या ही हमें निरोगी रख सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जंक फूड खाने से बचने के लिए कहा। प्राचार्य डॉ. इकरार अहमद ने छात्र-छात्राओं को कहा कि छात्र जीवन में निरोगी रहने के लिए दिनचर्या एवं खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ताकि पढ़ने में मन लग सके।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बहादुरपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवभूषण शर्मा और यूनानी चिकित्सालय लहरापुर के डॉ. अशफाक अहमद ने 165 रोगियों की जांच करके निशुल्क दवाएं वितरित कीं। मरीजों की जांच डॉ. कपिल पोरवाल ने की। योग प्रशिक्षक शशिराज सेठ एवं उत्कर्ष सिंह ने योग की विभिन्न क्रिया विधियों का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम सहित कई योगासन किए।