{"_id":"69838a039b4753da590b72ed","slug":"stay-away-from-tobacco-cancer-prevention-is-possiblestay-away-from-tobacco-cancer-prevention-is-possible-auraiya-news-c-211-1-aur1008-139031-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तंबाकू से बनाएं दूरी, कैंसर से बचाव संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तंबाकू से बनाएं दूरी, कैंसर से बचाव संभव
Wed, 04 Feb 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10- लोगों को जागरूक करते अधीक्षक डॉ. विजय आनंद।संवाद
दिबियापुर। यदि समय रहते सही जीवनशैली अपनाई जाए और तंबाकू से दूर रहें तो कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह बात सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बुधवार को विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने सीएचसी में लोगों को जागरूक किया। बताया कि कैंसर से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय ने कुछ आसान और प्रभावी सुझाव दिए हैं। इन्हें यदि रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाया जाए तो न केवल कैंसर का जोखिम कम हो सकता है, बल्कि समग्र स्वास्थ्य में भी सुधार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान मसाला, हुक्का जैसे तंबाकू उत्पाद कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। खासतौर पर मुंह, फेफड़े, गले और पेट के कैंसर का खतरा तंबाकू सेवन से काफी बढ़ जाता है। इसलिए इन से दूरी बनानी पड़ेगी। कहा कि कैंसर से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच भी बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
कैंसर के लक्षणों की दी जानकारी
अछल्दा/सहार। अछल्दा सीएचसी में कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में कैंसर के लक्षण, कारण, बचाव और समय पर जांच की सलाह दी। सीएचसी परिसर में एक पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहां मरीजों को कैंसर से बचाव के उपाय बताए गए।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में बैठक हुई, इसमें लोगों को कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया गया। डॉक्टरों ने कहा कि तंबाकू, धूम्रपान, शराब का सेवन, असंतुलित आहार, मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। (संवाद)
गोष्ठियों में बताए तंबाकू के दुष्प्रभाव
औरैया। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं नगरीय स्वास्थ्य ईकाइयों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
इसमें तंबाकू, गुटखा, खैनी, पान मसाला और शराब से होने वाले कैंसर के बारे में बताया गया। इनका सेवन न करने की सलाह दी गई एवं कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बताया गया कि जल्द उपचार कराने से इसका निदान संभव है। (संवाद)