{"_id":"68fa636dd4f88cc4320331d9","slug":"stations-overcrowded-on-bhai-dooj-lack-of-trains-irked-residents-auraiya-news-c-211-1-aur1008-133380-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भाईदूज पर स्टेशन में भीड़भाड़, ट्रेनों की कमी ने छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भाईदूज पर स्टेशन में भीड़भाड़, ट्रेनों की कमी ने छकाया
Thu, 23 Oct 2025 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-23एयूआरपी02- ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर मौजूद यात्री। संवाद
कंचौसी। भाईदूज का पर्व गुरुवार को मनाया गया। ऐसे में ट्रेनों में खासी भीड़ रही। ट्रेनों में सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की भी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ पुलिस बल भी तैनात रहा।
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की कतार टिकट काउंटर पर लगने लगी। सबसे अधिक भीड़ इटावा, टूंडला, कानपुर, पनकी धाम, लखनऊ, बनारस, फतेहपुर व प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों की रहीं। सुबह कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों में खूब मारामारी रही। कानपुर की ओर जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनें अपने समय से एक घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
इसके साथ ही चंडीगढ़ से चलकर प्रयागराज संगम तक जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा और भटिंडा से बालुरघाट तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। इस संबंध स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया भाई दूज के पर्व पर रेलवे स्टेशन पर भीड़ रही, ट्रेनें पीछे के स्टेशनों से देरी से चली है।