फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   State without religion does not

बिना धर्म के नहीं चलता है राज्य

Mon, 11 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 11 May 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
State without religion does not

ग्राम ऐमा पैगंबर में श्रीमद भागवत कथा की शुरूआत में कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरकर उसे कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। कलश यात्रा का ग्रामीणों ने  स्वागत किया। कथावाचक ने पहले दिन भक्तों को धर्म (न्याय) का महत्व समझाया।

विज्ञापन




रविवार को वृंदावन से पधारे महाराज सीताराम ने भक्तों को बताया कि राज्य से धर्म का अलग होना अमंगलकारी होता है। उन्होंने कहा कि लंका के राजा रावण ने विभीषण व महाभारत में दुर्योधन ने विधुर रूपी धर्मराज को राज्य सत्ता से हटाया था, जिससे दोनों राजाओं का राज्य समाप्त हो गया है।
विज्ञापन




इसलिए राज्य हो या घर, सभी स्थानों पर जब तक धर्म रहता है, तभी तक राज्य की सत्ता सुरक्षित रहती है। धर्म के अलग होने से राज्य की सत्ता का सुरक्षित रहना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आचार्य ने कहा कि कलयुग में मनुष्य की उम्र 100 वर्ष बताई गई है। जिसमें 25 वर्ष खेलकूद में, 25 वर्ष निद्रा में, 25 वर्ष बच्चों की परवरिश में तथा शेष 25 वर्ष माया मोह में व्यतीत हो जाते हैं। कथा के दौरान सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed