फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Standard aside, messing up the lives of children

मानक ताक पर, बच्चाें की जान से खिलवाड़

Wed, 10 Feb 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 10 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Standard aside, messing up the lives of children
जिले भर के स्कूलों में लगे वाहन मानकों को ताक पर रखकर बच्चों को ढोने का काम कर रहे हैं। स्कूल संचालकों के साथ अभिभावक भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में बच्चों की जान जोखिम में हैं।
विज्ञापन


डग्गामार वाहन चालक सुप्रीम कोर्ट के आदेश को हाशिए पर रखे हुए हैं। कोर्ट के निर्देशाें के तहत वाहन संचालक के मानक भी तय किए गये हैं। साथ ही आरटीओ को समय-समय पर जांच करके डग्गामार वाहनाें का संचालन रोकने के निर्देश हैं। लेकिन न तो संभागीय परिवहन विभाग कोई ध्यान दे रहा है और न ही स्कूल संचालक और अभिभावक।
विज्ञापन


शहर में सैकड़ों अवैध वाहन फर्राटा भर रहे है। स्कूल प्रबंधन कम पैसों में इन वाहनों को संबद्घ किए हैं। यह वाहन चालक बैग वाहन के ऊपर रखकर बच्चाें को अंदर भूसे की तरह भर लेते है। वहीं वैन में सीटिंग व्यवस्था, परमिट संख्या, मोबाइल नंबर जैसी छोटी-छोटी चीजाें की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन में सीएनजी की जगह एलपीजी लगाकर वैन संचालित हो रहीं है। जिससे आगजनी की घटनाआें का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं शहर के बाहरी क्षेत्राें में स्थित कांवेंट स्कूलाें द्वारा कोई कार्रवाई न होने से अवैध वाहनाें का संचालन जारी है।

यह हैं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश
* वाहन का फिटनेस होना चाहिए
* निर्धारित संख्या से ज्यादा बच्चे न हों
* सीटिंग व्यवस्था में फेरबदल किसी भी कीमत पर न हो
* समय-समय पर संबंधित विभाग द्वारा चेकिंग की जाए
* बच्चाें के बैठने व बैग रखने की उचित व्यवस्था हो
* वाहन पर स्कूल व चालक का नाम, परमिट वैधता व नंबर, चालक का मोबाइल नंबर स्पष्ट दर्शाया गया हो
* वाहन में इमरजेंसी गेट की व्यवस्था हो
इनसेट-2
यह सावधानी बरतें
* चार पहिया वाहनाें की पेट्रोल पाइप की हर माह जांच की जाए
* गैस पाइप में लीकेज होने पर तुरंत ठीक कराएं
* घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग कानूनन अवैध है
* वाहन में घरेलू सिलेंडर का उपयोग न करें

स्कूली बच्चों को ले जाने वाहनों के लाइसेंस के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही अभियान चलाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार सिंह, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed