फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   St. Sainath's students in the top ten list of the district

Auraiya News: जिले की टाप टेन सूची में सेंट साईनाथ के विद्यार्थी

Sun, 21 Apr 2024 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
St. Sainath's students in the top ten list of the district
दिबियापुर। नगर के सेंट साईंनाथ इंटर काॅलेज के छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में प्रदेश से लेकर जिले की टाप टेन सूची में स्थान बनाया। इसके बाद विद्यालय में जश्न का माहौल रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवध मुरारी अग्रवाल ने बताया कि इस बार परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बृजराज सिंह भदौरिया ने प्रदेश में आठवां एवं जिले में पहला, श्रेया ने प्रदेश में दसवां एवं जिले में तीसरा, शिवेंद्र ने जिले में चौथा, सौम्या पाल ने जिले में नौवां स्थान पाया है। जबकि हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में आर्यन यादव ने जिले में दूसरा स्थान पाया है। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान विद्यालय पहुंचे छात्र छात्राओं ने खुशी मनाई। साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं ने सफल हुए छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन








जिले की टाप टेन सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी सम्मानित
दिबियापुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं ने जिले की टाप टेन सूची में स्थान बनाया। इसके कारण विद्यालय में काफी देर तक जश्न का माहौल रहा। प्रबंधक डाॅ.नरेंद्र त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य के अनुसार कक्षा 12 के अविनाश ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में छठवां स्थान पाया। हाई स्कूल की परीक्षा में अभिषेक यादव व दिशा चतुर्वेदी ने 600 में से 577 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला एवं जिले की मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बताया कि हाईस्कूल में 176 में से 176 छात्र उत्तीर्ण हुए जिसमे 143 बच्चे ससम्मान पास हुए, 33 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में 196 में से 109 सम्मान सहित, 87 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed