फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SSO of electricity department died due to collision of dumper

Auraiya News: डंपर की टक्कर से बिजली विभाग के एसएसओ की मौत

Sun, 09 Jul 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 09 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
SSO of electricity department died due to collision of dumper
औरैया। नरोत्तमपुर गांव से दूध लेकर साइकिल से घर लौट रहे बिजली विभाग के एसएसओ को डंपर ने कुचल दिया। घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। चालक ने डंपर रास्ते में खड़ाकर स्वयं कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

मोहल्ला बनारसीदास निवासी विनोद कुमार (47) पुत्र राम सिंह दोहरे कचहरी स्थित बिजली विभाग के सब स्टेशन पर एसएसओ के पद पर सविंदा पर कार्यरत हैं। शनिवार की सुबह लगभग 6:30 बजे वह साइकिल से नरोत्तमपुर गांव दूध लेने गए थे। लौटते समय गांव से दिबियापुर बाईपास की तरफ बढ़ा तभी पीछे से तेज गति से आ रहे खाली डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जेसीज चौराहे के पास डंपर खड़ा करके चालक प्रताप सिंह निवासी कुरावली थाना पिहौर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश स्वयं कोतवाली पहुंचा, पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि डंपर चालक की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी की गई है।
विज्ञापन


भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि विनोद के दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा व एक बेटी है। अधिशासी अभियंता लेखराज सिंह ने बताया कि वह संविदा कर्मी था। बिजली ठेकेदार को बुलाया है। उससे वार्ता कर मृतक के परिवार को कुछ राहत राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed