फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sports will be organized in every secondary school to enhance the talent of youth

Auraiya News: युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए माध्यमिक के हर स्कूल में आयोजित होंगे खेल

Sat, 27 Jul 2024 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sports will be organized in every secondary school to enhance the talent of youth
औरैया। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। एक विद्यालय-एक खेल योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में खेल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


योजना का उद्देश्य खेल को बेहतर माहौल तैयार करना है। इससे गांव की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खेल में प्रतिभा रखने वाले गांव के युवाओं को ओ बढ़ाने का यह एक सराहनीय प्रयास है। दरअसल, विद्यालय में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही खेल में प्रतिभाग कराने का नियम है, लेकिन विद्यालय में खेल की गतिविधियां नाम मात्र की देखने को मिल रही हैं। जब खेल प्रतियोगिता कराने के निर्देश जारी किए जाते हैं तो विद्यालय स्तर से सिर्फ खानापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा। स्कूलों को विद्यालय में ही खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना होगा। इससे खिलाड़ियों में प्रतिभा का निखार देखने को मिलेगा। जिले में एक विद्यालय को एक खेल की कवायद शुरू हो रही है। जनपद में राजकीय माध्यमिक विद्यालय 15, अशासकीय सहायता प्राप्त 55 और वित्तविहीन माध्यमिक के 26 विद्यालय हैं। हर विद्यालय को एक खेल का चयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंचीकूद, लंबी कूद, भाला फेंक, क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस आदि कई खेल शामिल हैं। विद्यालय स्तर पर टीम चयनित होगी। जो पहले विद्यालय फिर ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन कर उन्हें जिला व मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर दिया जाएगा।


-------------------------

ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए खेल योजना संचालित है। खेल प्रतियोगिता के संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। हर विद्यालय को अपना एक खेल चुना जाएगा।
- ब्रजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed