फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sports,field,player

जमीन के अभाव में दमतोड़ रही गांवों में खेल मैदान बनाने की योजना

Wed, 02 Mar 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
sports,field,player
फोटो-02एयूआरपी-08- भाग्यनगर ब्लाक के रानीपुर गांव स्थित चिंहित खेल मैदान। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत खेल मैदान बनाने की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में हैं। सीडीओ ने सभी बीडीओ को खेल मैदान के लिए जगह चिह्नित
विज्ञापन

करने के निर्देश दिए, लेकिन जिले की 477 ग्राम पंचायतों में मात्र सात पंचायतों में ही अफसर जमीन तलाश सके। इनमें भी निर्माण की गति काफी सुस्त है।
खेल मैदान बनाने का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देना था। साथ ही विभिन्न सुरक्षाबलों में भर्ती की तैयारी कर रहे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को
एक स्थान उपलब्ध कराना था। एक वर्ष बीतने के बाद भी राजस्व विभाग मैदानों के लिए अभी तक जमीन नहीं खोज सका है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा से
मैदान बनाने के लिए लगभग एक बीघा जमीन की आवश्यकता है। विडंबना यह है कि जिले की अधिकांश ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने के लिए पर्याप्त
जगह नहीं है। इसलिए प्रक्रिया अधर में लटकी है। मनरेगा के तहत खेल मैदान बनाने के लिए खेल मैदान का समतलीकरण कराने व मिट्टी भराई करानी थी। जिसमें अभी तक तीन ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक ग्राम पंचायत
औरैया निगड़ा
भाग्यनगर रानीपुर, बिनपुरापुर
एरवाकटरा कुदरकोट, नूराबाद, रामपुर खास, सराय कछवाह
जिले में 477 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनना है। ग्राम पंचायतों में काफी जमीन है, लेकिन पंचायतों की अनदेखी से गांव की सरकारी जमीन पर ग्रामीणों ने
कब्जे कर रखे हैं। जिससे खेल मैदान का निर्माण ग्राम पंचायतों के लिए सपना बन कर रहा गया है। अफसर भी चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान न होने से गांवों में खेल गतिविधियां पूरी तरह से ठप हैं और प्रतिभावान युवा सड़कों पर दौड़ लगाते नजर आते हैं। वहीं अन्य खेलों की
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभाएं भी मैदान न होने से दम तोड़ रहीं हैं। अक्सर पर सड़क पर दौड़ लगाने के दौरान युवा चुटहिल भी हो रहे हैं।
ग्राम पंचायतों में मनरेगा खेल मैदान बनाने की योजना है। जिला प्रशासन ग्राम पंचायतों में जमीन ढूंढकर उपलब्ध कराए तो खेल मैदान बनाए जाएंगे। फिलहाल
तीन ब्लॉक औरैया, भाग्यनगर व एरवाकटरा ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। - विजय प्रकाश वर्मा, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed