फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sports equipment will reach 20 Gram Panchayats

Auraiya News: 20 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी खेल सामग्री

Sun, 22 Mar 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 22 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sports equipment will reach 20 Gram Panchayats
औरैया। खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं को जरूरी सामग्री मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए युवा कल्याण विभाग ने 20 ग्राम पंचायतों का चयन किया है। जहां पर गठित युवक मंगल दल की इकाइयों को खेल सामग्री मुहैया कराई जाएगी। इसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज समेत अन्य खेलों के सामान शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग की ओर से जिले में खेल मैदानों को धरातल पर उतारा जा रहा है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज खेल मैदानों की जमीनों को युवा कल्याण विभाग की मांग पर राजस्व विभाग खाली करा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत इन मैदानों को समतल भी किया जा रहा है। अब इस कड़ी में युवा कल्याण विभाग ने युवाओं को खेल सामग्री मुहैया कराने की तैयारी बनाई है। गांव स्तर पर गठित युवक मंगल दल के 20 संगठनों को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें खेल सामग्री मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया समेत सहार, बिधूना, अछल्दा, भाग्यनगर, एरवाकटरा व अजीतमल आदि ब्लॉकों में शुरू हुए इस प्रयास से खेलों को बढ़ावा मिलेगा। युवा कल्याण अधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि जल्द ही युवक मंगल दलों को खेल सामग्री मुहैया कराई जाएगी। सामग्री खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed