फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sports day organized under education week

Auraiya News: शिक्षा सप्ताह के तहत स्पोर्ट्स डे का आयोजन

Wed, 24 Jul 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sports day organized under education week
औरैया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चार वर्ष पूरे होने पर परिषदीय स्कूलों में शिक्षा सप्ताह के तहत स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिषदीय स्कूलों में तरह-तरह खेलों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

शहर से सटे जैतापुर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बुधवार सुबह समय से बच्चे स्कूल पहुंचे। स्पोर्ट्स डे के उपलक्ष्य में कैरमबोर्ड व लूडो के खेल में बच्चों ने आनंद उठाया। इसके बाद दोपहर में मिड-डे मील का लुफ्त उठाया। इसके बाद सिर पर ग्लास रख दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नौनिहालों ने हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल पोरवाल समेत अन्य स्टाफ में प्रियंका वर्मा, पारुल वर्मा, प्रतिमा यादव, रश्मि देवी, नीलम त्रिपाठी की देखरेख में खेलकूद का आयोजन किया गया। बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। विद्यालय परिसर का माहौल उत्साह से भरा रहा। वहीं इसी तरह से जनपद के अन्य कई स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed