फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sports

800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शेरा और रश्मि सविता ने बाजी मारी

Fri, 20 Sep 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
sports
औरैया। समाजसेवी संस्था जायंट्स ग्रुप आफ औरैया के तत्वावधान में गुरुवार को तिलक स्टेडियम में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में शेरा और बालिका वर्ग में रश्मि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जायंट्स ग्रुप आफ औरैया द्वारा सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि गुुरुवार को फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 800 मीटर बालक और बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अविनाश चंद्र ग्रुप्ता ने सफेद झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शेरा यादव प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय और सौरभ सिंह ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में रश्मि सविता ने प्रथम, रुपा ने द्वितीय और शुभ कटियार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए युवाओं में जबरजस्त उत्साह देखने को मिला। बताया कि सेवा सप्ताह के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कार्यक्रम के अंत में 22 सितंबर को आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुरेश पुरवार, अशोक कपूर, अनिल गुप्ता, शिवकुमार श्रीवास्तव, निर्मल यादव, रामकिशोर बरसैया आदि ने सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान सेवा सप्ताह प्रभारी एचएन अग्रवाल, विपिन मित्तल, देवीदास गर्ग के अलावा भीमसेन सक्सेना, ज्ञान सक्सेना, डॉ. मनोज चौरसिया, अनूप सक्सेना, आनंद गुप्ता, रोहित अग्रवाल, दीपचंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed