फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Spoiling the atmosphere through riots is an old trick of SP: Keshav Prasad Maurya

दंगे से माहौल बिगाड़ना सपा की पुरानी चालें है: केशव प्रसाद मौर्य

Fri, 10 May 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Spoiling the atmosphere through riots is an old trick of SP: Keshav Prasad Maurya
एरवाकटरा। अखिलेश यादव की कुंडली में अब मुख्यमंत्री का योग नहीं है। उन्हें जब से यह बताया है तब से वह आग बबूला है। दंगे से माहौल बिगाड़ना सपा की पुरानी चालें हैं। यह बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कस्बा के कुदरकोट मोड़ के पास तेज सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।
विज्ञापन

कन्नौज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में शुक्रवार को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाने के लिए 13 मई को जमकर मतदान करें। उन्होंने मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि सपा का इतिहास गुंडागर्दी वाला है। जमीन कब्जाने अपराधियों को शरण देने में सपा का हाथ है। अपराधियों के बल पर ही उनकी राजनीति चलती है।
विज्ञापन

उन्होंने पुराने चुनावों का हवाला दिया। कहा कि वर्ष 2014 में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे। भाजपा गठबंधन ने प्रदेश की कुल 80 सीटों में 73 पर जीत दर्ज की थी। साइकिल को पंक्चर कर दिया था। वहीं साल 2017 में विधानसभा चुनाव में सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। 2017 के बाद से प्रदेश में अपराध व गुंडागर्दी पर लगाम लगी है। अपराधी जेल में है या उसने अपनी करतूतें छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्षी कह रहे हैं कि वह नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। वह केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। खुद को प्रधानमंत्री पद देखने का उनका साकार नहीं होगा। वहीं मौजूद भीड़ को इस दौरान डिप्टी सीएम ने सचेत भी किया। कहा कि 2022 में चुनाव में मतदान से पहले ही अखिलेश यादव ने धमकाना शुरू कर दिया था।
उन्होंने कहा कि विपक्ष एक भ्रम फैला रहा है कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। संविधान खतरे में है। बताओ ऐसा कहीं प्रधानमंत्री मिलेगा जो संसद भवन में दाखिल होने से पहले दंडवत प्रणाम करता हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं को प्रधान सेवक बताया है। स्वयं दिन रात मेहनत करते हुए जनता के हितों में काम कर रहे हैं। उनका प्रण है कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा और जिसने लूटा है उससे पाई-पाई वसूलूंगा।
मंच पर इस दौरान भारत सरकार में मंत्री बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष व बदायूं से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य, लोकसभा कन्नौज प्रभारी अरुण पाल, जिला प्रभारी आनंद सिंह, जय प्रकाश कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे समेत काफी संख्या में लोग नजर आए।

----------------------
रिया शाक्य को लेकर डिप्टी सीएम दे गए संकेत
औरैया। मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रिया शाक्य का एक बार जोर देकर उत्साह बढ़ाया। कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं रिया शाक्य हारी नहीं थी। उन्हें हरा दिया गया था। इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में रिया शाक्य को दोबारा प्रत्याशी बनाते हुए विधानसभा में भेजा जाएगा। उनके इस बयान को लेकर भीड़ में खासा उत्साह देखने को मिला। जमकर नारे लगे। रिया शाक्य ने भी मंच पर खड़े होकर भीड़ के अभिवादन को स्वीकारा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed