फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Splash - former Prime Minister of celebrating birthdays

धूम - धाम से मना पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Thu, 25 Dec 2014 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Thu, 25 Dec 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
Splash - former Prime Minister of celebrating birthdays
शहर के काली माता मंदिर के पास कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का 90वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्म दिन की खुशी और भी दोगिनी हो गई जब एक दिन पहले ही सरकार ने अटल जी को भारत रत्न देने की घोषणा की। इस मौके पर बोलते हुए विनोद दुबे ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने जो कार्य 6 वर्ष में कर दिखाया वह कांग्रेस सरकार 60 सालों में भी नहीं कर पाई। भाजपा नेता विनय शर्मा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी थे और देश के सच्चे सेवक थे। इस मौके पर विशाल शुक्ला, धीरु राजपूत, कृष्णचंद्र सावरन, संतोष शर्मा, संदीप तिवारी, लालजी कुशवाहा, शीलव्रत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 वहीं बेला प्रतिनिधि के अनुसार: कस्बा स्थित भारतीय महाविद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। मंडल प्रभारी चंदन सेंगर ने कहा कि अटल जी देश के अनमोल रत्न हैं। जन्मदिन से एक दिन पूर्व भारत सरकार द्वारा सर्वोच्य सम्मान भारत रत्न से अंलकृत किए जाने पर जन्मदिन की खुशी दोगुनी हो गई है। इस मौके पर विमल दुबे, ओमप्रकाश मिश्रा, सूर्यप्रताप राजपूत, रमन सेंगर, ओम दुबे, प्रशांत पांडेय, महेश राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन

 कंचौसी संवाददाता के अनुसार: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के 90वें जन्मदिन पर नगर व आसपास ग्रामीण अंचलों से भाजपाइयों ने एकत्र होकर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के पैतृक आवास पर भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से अलट जी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कप्तान सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, सेवाराम, धनीराम, अवधेश सविता, मोनू चौहान, सुरेशचंद्र तिवारी, अजय शुक्ला समेत सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ककोर संवाददाता के अनुसार: कस्बा ककोर में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुभाष तिवारी नारायन सिंह, इद्रपाल सिंह, रामू पांडेय, दीपू पांडेय, सतनाम सिंह, प्रेमचंद्र आदि लोगाें ने मिठाई बांटी। बिधूना संवाददाता के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का 90वें जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान के तहत पहले झाडू लगाई। इस मौके पर भाजपा की प्रांतीय मंत्री गीता शाक्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की देश के प्रति समर्पित सोच और उनके ग्रामीण विकास की मंशा को हम सभी और आगे तक ले जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, अनिल शुक्ला, रमेश गुप्ता, नीलू चक्रवर्ती, अभय सेंगर, डा.घनश्याम सिंह, डा. के के सिंह, अन्नू सेंगर, उदय सेंगर सहित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 अजीतमल प्रतिनिधि के अनुसार- बाबरपुर कस्बे के हनुमान मंदिर पर भाजपाईयों द्वारा पूर्व प्रधानामंत्री अटल बिहारी बाजपेेई का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाकर मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजाें के साथ अटल जी के चित्र के साथ प्रभात फेरी निकाली । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक कुशल राष्ट्र नेता बताया। उन्हाेंने कहा कि राष्ट्र को ऐसे कुशल अनुभवी नेता की हमेशा ही जरूरत रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयाें ने भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर अटल बिहारी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर रजनीश पांडेय, जीतकुमारी दुबे, तीरथ राजपूत, रजनीकांत शुक्ला, नवनीति तिवारी, अंशुल सक्सेना, यशवीर सिकरवार, वीरेंद तिवारी, विजय गुप्ता, मोनू ठाकुर, मोनू सेंगर, अनुग्रह सिंह, विमल दुबे, अजय कुशवाहा, रामकुमारी कोरी आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed