{"_id":"667afc7c9d6c62789e04794b","slug":"speeding-tanker-hits-bike-driver-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1002-113729-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक चालक का मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक चालक का मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के बेला कानपुर मार्ग पर मंगलवार की शाम पेट्रोल टंकी के पास तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ने आगे जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
क्षेत्र के बेला बस्ती निवासी दीपक पुत्र शिवकुमार कानपुर रोड पर बाइक से कहीं जा रहा था। इसी बीच रसूलाबाद से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक को लहूलुहान हालत में देख डायल 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी।
साथ ही टैंकर को भी भागने से रोक लिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके पर खड़े टैंकर को कब्जे में लेते हुए उसके चालक इकबाल खान निवासी सरिया भरथना व क्लीनयर दीपक सिंह निवासी नगला ग्रंथ सिंह को हिरासत में ले लिया । थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया दुर्घटना हुई है। वाहन और उसके चालक व क्लीनर दोनों को हिरासत में ले लिया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।