फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Spark house fire three ash

आग की चिंगारी से तीन घर राख

Mon, 08 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 08 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Spark house fire three ash
चौकी क्षेत्र के तहत मधवापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन घरों मे रखा सामान जलकर राख हो गया। रात 12 बजे लगी आग से घर के  लोग अपना सामान तक नहीं बचा सके। इधर सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने आग से हुई क्षति की रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
विज्ञापन


दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव में रविवार देर रात सत्य नारायण पुज्ञ कुंजीलाल का परिवार सो रहा था। तभी अचानक आग की लपटें उठने लगी। घर में आग लगी देख परिवार के सदस्यों की चीखें निकल पड़ीं। ग्रामीण जबतक आग पर पानी डालते घर में रखा सारा सामान जल गया। इधर आग की लपटों ने पड़ोसी चंद्रशेखर  पुत्र विशंभर सिंह व रामनरेश के घरों में आग पहुंच गई।
विज्ञापन


तीनों घरों में आग से गेहूं, तिल, कपड़े समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। सोमवार की सुबह गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार को मदद कर खाना व बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराया है। गांव के रविंद्र सिंह सेंगर ने लेखपाल हीरालाल को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मार्च को है बिटिया की शादी
आंखों के सामने गृहस्थी का सामान सुलगता देख सत्यनारायण के आंसू टपकते रहे। सिसकियां भर रहे सत्यनारायण ने बताया कि बिटिया छाया की शादी तय कर दी थी। 10 मार्च को बिटिया की शादी है। आग में बिटिया के लिए खरीदा गया सामान भी जलकर राख हो गया है। अब तो भगवान का ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed