{"_id":"665f6f99ddccac23d40519e7","slug":"sp-started-taking-lead-from-the-very-first-round-auraiya-news-c-211-1-aur1006-112972-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पहले ही राउंड से बढ़त बनाती गई सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पहले ही राउंड से बढ़त बनाती गई सपा
विज्ञापन
औरैया। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड से अंतिम राउंड तक सपा लगातार बढ़त वोटों की बढ़त बनाती गई। एक बार भी भाजपा सपा की बराबरी पर वोटों की गिनती में नहीं आ सकी। मंडी समीप एक गेस्टहाउस में जुटे भाजपाइयों ने टीवी पर नजर टिकाए रखी। वहीं सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर रहा।
औरैया विधानसभा की पहले राउंड की मतगणना में सपा 1814 मतों से आगे निकल गई। दूसरे राउंड में यह आकड़ा बढ़कर 2340 पर पहुंच गया। 28 राउंड की हुई वोटों की गिनती में प्रत्येक राउंड के साथ सपा बढ़त बनाती गई। वहीं दिबियापुर विधानसभा के लिए हुई मतगणना में पहले राउंड में सपा ने एक हजार तो दूसरे में दो हजार की बढ़त बनाई। 26वें राउंड की अंतिम गिनती तक सपा 17211 वोटों की बढ़त पर पहुंच गई।
बिधूना विधानसभा की मतगणना में तस्वीर साफ रही। पहले राउंड में सपा भाजपा से 1200 वोटों की बढ़त बना गई। दूसरे राउंड में सपा तीन हजार की बढ़त बना गई। 29 राउंड की गिनती में सपा 39,836 वोट से आगे निकल गई। प्रत्येक राउंड की गिनती सपा के लिए बढ़त देने वाली रही। दोपहर में ही मंडी समीप एक गेस्टहाउस में जुटे भाजपाई शांतिपूर्वक निकल गए। जबकि सपा कार्यकर्ता हाईवे किनारे भीड़ में जुटे रहे।
विज्ञापन
एसपी ने सपाइयों को पढ़ाया निषेधाज्ञा उल्लंघन का पाठ
सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे को बढ़त मिलती देख पास ही स्थित एक गेस्ट हाउस में रुके सपाइयों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान मौके पर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव की उपस्थिति में सपाई अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर एकत्रित थे। तभी वहां से गुजर रहीं एसपी चारू निगम की नजर गेस्ट हाउस में काफी संख्या में मौजूद लोगों पर पड़ी। भीड़ देख उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन कर एकत्रित लोगों को हिरासत में लेने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक प्रदीप यादव भी निकल आए। एसपी ने उन्हें कानून की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस कई लोगों को गाड़ी में बैठाकर पुलिस लाइन ले गई। इसके बाद उन्हें पुलिस कोतवाली ले गई। इस संबंध में सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि जितने लोगों को पुलिस अपनी गाड़ी में ले गई थी उन्हें मतगणना की कार्रवाई पूरी होने के बाद छोड़ दिया गया।