फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP,police,DM,auraiya,panchayat chunav,poling station

बूथों पर पोलिंग पार्टियां भेजने में प्रशासन को छूटा पसीना, कई ब्लाकों में रही अफरा तफरी

Sun, 25 Apr 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
SP,police,DM,auraiya,panchayat chunav,poling station
फोटो-24एयूआरपी-10- सहार में पोलिंग पार्टियां रवाना होने की जानकारी लेने पहुंचे डीएम सुनील कुमार व - फोटो : AURAIYA
औरैया। आज होने वाले मतदान के लिए रविवार को जिले के ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टी रवाना की गईं। चुनाव ड्यूटी के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह से ही मतदान कर्मियों की भीड़ पहुंचने लगी। अपना बैग और मतदान किट लेने के लिए धूप में मतदान कर्मी खड़े रहे। काउंटरों से टीमों को किट देकर संबंधित केंद्रों पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय परिसर में गहमागहमी का आलम यह रहा कि लोगों ने कोरोना संक्रमण के खतरों को भी दरकिनार कर दिया। काउंटरों पर भारी भीड़ के बीच पोलिंग पार्टियां जल्द से जल्द अपने केंद्रों की रवानगी को उत्सुक नजर आईं। दूसरी ओर कई कर्मचारियों ने बुखार की भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई न होने से मजबूरन सभी अपनी-अपनी टीम के साथ मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

उधर, धूप कड़ी होने की वजह से मतदान कर्मी सुबह से ही पसीना-पसीना हो गए। जिम्मेदारी संभाल रहे अफसरों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। देर देर शाम तक सभी 1534 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। उधर, डीएम सुनील कुमार, एसपी अपर्णा गौतम और प्रेक्षक पल-पल की जानकारी रिटर्निंग आफीसरों से लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed