फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP Mukul murder

मुकुल का नाम लेते ही फफक पड़ते हैं लोग

Fri, 03 Jun 2016 11:28 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 03 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
SP Mukul murder
शहीद हुए एसपी की पत्नी व बच्चों के साथ फाइल फोटो - फोटो : amar ujala beuro
मथुरा में शहीद हुए एसपी मुकुल द्विवेदी 15 दिन पहले गांव आए थे और लोगों को भरोसा दिया था कि दोबारा आएंगे तो कई दिन गांव में रुकेंग। लेकिन गुरुवार को उनकी मौत की खबर आई। ऐसे में गांव के लोग सुबकते नजर आए।  
विज्ञापन


मुकुल ने 15 दिन पहले गांव आकर माता-ृपिता से आर्शीवाद लिया था। पड़ोसियों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी थी। मगर समय के चक्र ने सारी खुशियां पल भर में गमों में तब्दील कर दी। शहीद एसपी मुकुल के दो बेटे कौैस्तुब(14) और आयुष (9) गर्मियों की छुट्टियों में अपने दादा-दादी के पास चले आए। करीब दस दिन तक वह दादा दादी के पास रहे। 15 दिन पहले मुकुल भी पत्नी अर्चना के साथ गांव आए। मिलनसार स्वभाव के मुकुल गांव के सभी लोगों से मिले। दूसरे दिन बच्चों को लेकर मथुरा लौट गए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी न बनते तो होते पत्रकार
औरैया। मथुरा में शहीद हुए एसपी मुकुल का कहना था कि अगर वह पुलिस अधिकारी न बनते तो वह पत्रकार बन जाते। लोग बताते हैं कि उनके कार्य करने का उद्देश्य था कि वह पीड़ितों को न्याय दिला सके। इसके लिए वह शुरू से संघर्षरत थे। आगरा में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले मुकुल द्विवेदी का रुझान पत्रकारिता की तरफ भी था। उनका मानना था कि पत्रकार बनकर भी वह लोगों की आवाज उठा सकते हैं और उन्हे न्याय दिला सकते हैं। मुकुल के चाचा महेश चंद्र द्विवेदी डीजीपी जैसे बड़े पद पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकुल के अंदर पुलिस अधिकारी बनने की भी तमन्ना थी। 1998 में मुकुल ने पीपीएस परीक्षा पास कर ली। 2000 में उन्हें पहली ज्वानिंग मेरठ में मिली थी। उनके गांव के ही लोग बताते हैं कि जब मुकुल गांव आते थे तो कई संस्मरण सुनाते थे। तमाम संस्मरण गांव वालों की जुबान पर हैं। गांव वाले बताते हैं कि मुकुल अक्सर कहा करते थे कि वह अगर पुलिस अधिकारी न बनते तो पत्रकार बन जाते।


मिलनसार और मृदुभाषी थे मुकुल
मानीकोठी गांव के राजू, अमित, रामकिशन ने बताया कि मुकुल जब गांव आते थे तो किसी को अफसर होने का एहसास नही होने देते थे। ग्रामीणों ने बताया कि मुकुल शुरू से ही मृदुभाषी और सरल स्वभाव के थे। गांव के लोगों से सुख-दुख पूछना और मदद करना उनके परिवार के संस्कार थे। गांव वालों का कहना है कि मुकुल के चाचा महेश डीजीपी रहे। इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी सभी से मिलते-जुलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed