फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP leaders paid tribute to Mulayam

Auraiya News: मुलायम को सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 10 Oct 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
SP leaders paid tribute to Mulayam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर जिलेभर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व रक्षामंत्री के चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
ककोर स्थित कार्यालय पर जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां पर नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि नेता जी ने मुख्यमंत्री रहते किसानों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों, मजदूरों के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित कीं थीं। इस मौके पर अवधेश भदौरिया, बड़े सिंह, रामपाल यादव, ओम प्रकाश ओझा, शोभित यादव, नरेंद्र पाल, पंकज यादव आदि मौजूद रहे। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने आनेपुर स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गो को फल वितरित किए।
विज्ञापन

शहर के होमगंज स्थित व्यापारी नेता बृजेंद्र गुप्ता के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। व्यापारी नेता बृजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नेता जी की कमी की भरपाई करना बहुत मुश्किल है। इस कमी की भरपाई तभी होगी जब आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मजबूत किया जाए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, विकास सक्सेना, मो.बबलू, शशिकांत, रिंकू विश्नोई, सोहन गुप्ता, अमित यादव, गणेश सिंह, अजय सविता, मोहम्मद रिजवान खां आदि तमाम समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर बेहारी में पूर्व राज्यमंत्री अतर सिंह नायक के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सपा के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार नायक ने कहा कि नेता जी सभी को साथ लेकर चलने वाले समाजवादी थे। इस मौके पर प्रदेश सचिव नीरज नायक, जिला सचिव बबलू नायक, विकास यादव, राजू चक आदि मौजूद रहे।
अटसू प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा स्थित लोहिया नगर में सपा कार्यकर्ताओं ने देश के रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नगर के राजे अली, महेश यादव, शिवम, सुभाष राजपूत, कल्लू कुशवाहा, मनोज प्रभाकर,आदि लोग मौजूद रहे।

नेता जी ने जीवन पर्यंत गरीबों की आवाज का बुलंद किया
बिधूना। नगर के बेला रोड स्थित राम जानकी गेस्ट में सपा संस्थापक की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का ने कहा कि नेता जी ने जीवन पर्यंत गरीबों की आवाज का बुलंद किया। नगर अध्यक्ष हिमांशू गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को भीड़ में हमेशा नाम से पुकारते थें। इस मौके पर रानू पालीवाल, उमा सिंह यादव, लकी यादव, लालजी गुप्ता, वरुण यादव, राजेश यादव, ज्ञान सिंह, डॉ. विश्वनाथ सक्सेना, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ रिंटू दुबे, डायरेक्टर सुभाष यादव, प्रधान रामवीर यादव,नवीन गुप्ता, वहीद खां, कौशल किशोर चौटाला प्रधान,लालजी यादव,मनोज यादव सेठ जी, प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)


कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की
अजीतमल। कस्बा में सपा नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी की अगुवाई में समाजवादियों ने मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल तिवारी ने मुलायम सिंह की फोटो पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जोनल प्रभारी माधव राजावत, महिला नगर अध्यक्ष नीलेश कुमारी, कोषाध्यक्ष अर्पित पोरवाल, नगर सचिव अरुण दोहरे, हीरेंद्र कुमार, दीपेश, डिंपल, पुष्पेंद्र आदि दर्जनों समाजवादी उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article