फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sow mustard after 4 pm, afternoon sun will cause harm.

Auraiya News: शाम चार बजे के बाद करें सरसों की बुआई, दोपहर की धूप करेगी नुकसान

Thu, 03 Oct 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sow mustard after 4 pm, afternoon sun will cause harm.
औरैया। जनपद में 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक सरसों की बुआई होती है। इस बार सितंबर में लगातार हुई बारिश के चलते सरसों की बुआई अभी तक न के बराबर हुई है। इस सब के बीच दोपहर का बढ़ा तापमान भी बुआई को प्रभावित करने वाला है। ऐसे में कृषि वैज्ञानिक शाम चार बजे के बाद सरसों की बुआई करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार औसत बारिश 794 मिमी हुई है। सितंबर में ही 274.7 मिमी बारिश होने से पूरा माह फसलें प्रभावित हुई। जनपद में सरसों की फसल का रकबा लगभग 15 हजार हेक्टेयर के करीब है। दोपहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार रह रहा है। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो सरसों के बीज में तेल होता है। बीज के अंकुरण के लिए 28 डिग्री सेल्सियस तक तापमान चाहिए। इससे अधिक तापमान होने पर तेल की अधिकता के चलते सरसों का बीज गर्म हो जाता है। ऐसे में अंकुरण नहीं होता है। दोपहर के समय सरसों की बुआई करने पर बीज का जमाव नहीं होता है। किसानों को शाम चार बजे के बाद सरसों की बुआई की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


दोपहर में सरसों की बुआई करने से किसान बचें। शाम चार बजे के बाद सरसों की बुआई करें। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। ऐसे में बीज का अंकुरण नहीं होगा। बीज व्यर्थ न जाए इसे लेकर शाम के समय बुआई ही ठीक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनंत कुमार, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed