फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Soon the problem of power cut due to overloading in Dibiyapur will be resolved

Auraiya News: जल्द ही दिबियापुर में ओवरलोडिंग के कारण बिजली कटौती की समस्या से निजात

Sun, 26 May 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Soon the problem of power cut due to overloading in Dibiyapur will be resolved
दिबियापुर। जल्द ही दिबियापुर नगर क्षेत्र को ओवरलोडिंग से होने वाली बिजली कटौती से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए असेनी स्थित पावर हाउस में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही दिबियापुर को 20 एमवीए की जगह 30 एमवीए ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


दिबियापुर कस्बे के लोग अक्सर ओवरलोडिंग के कारण बिजली कटौती की समस्या झेलते हैं। गर्मियों में यह समस्या और अधिक परेशान करती है। इसमें सबसे अधिक समस्या दिबियापुर के ककराही बाजार फीडर एवं सैनिक नगर फीडर के उपभोक्ताओं को उठानी पड़ती है। ओवरलोडिंग की इस समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग ने बड़ी तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन

असेनी स्थित पावर हाउस में 10 एमवीए का एक नया ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बिजली विभाग के कर्मियों के अनुसार अभी दिबियापुर के तीनों फीडरों को 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति होती है। अब 10 एमवीए का एक नया ट्रांसफार्मर रख जाने के बाद 30 एमवीए की क्षमता हो जाएगी। इससे भविष्य में दिबियापुर में ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कई अन्य समस्याओं से भी दिबियापुरवासियों को निजात मिल जाएगी। इस संबंध में दिबियापुर उपखंड के एसडीओ अनुराग पांडेय ने बताया कि पावर हाउस में 10 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। ट्रांसफार्मर आते ही 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा ताकि दिबियापुर के लोगों को राहत मिल सके।


सैनिक नगर फीडर को किया जाएगा समायोजित

दिबियापुर। अभी दिबियापुर में तीन फीडरों ककराही बाजार, भगवतीगंज एवं सैनिक नगर फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। सैनिक नगर फीडर पर कई गांव भी जुड़े हैं। गांवों में फाल्ट आने पर दिबियापुर कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इस समस्या के समाधान की भी विभाग ने तैयारी शुरू की है। अब भगवतीगंज एवं ककराही बाजार के एक एक फीडर को दो दो फीडर में तब्दील किया जा रहा है।
सैनिक नगर फीडर के गांवों को सेहुद सबस्टेशन से आपूर्ति किए जाने की तैयारी है जबकि सैनिक नगर फीडर के कस्बाई उपभोक्ताओं को भगवतीगंज और ककराही बाजार फीडरों पर बनने वाले नए फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे कस्बे के लोगों को फाल्ट के कारण होने वाली कटौती से निजात मिलेगी। भगवतीगंज एवं ककराही बाजार के नए फीडरों के लिए तार डालने का काम तेजी से चल रहा है।

एसडीओ अनुराग पांडेय के अनुसार जल्द ही भगवतीगंज प्रथम एवं द्वितीय एवं ककराही बाजार प्रथम एवं द्वितीय फीडर काम करने लगेंगे। सैनिक नगर फीडर को भगवतीगंज एवं सैनिक नगर फीडरों पर समायोजित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed