{"_id":"64fe06af35681af1b4017186","slug":"son-arrests-father-for-attempting-to-murder-mother-auraiya-news-c-211-1-aur1003-2795-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मां की हत्या का प्रयास करने पर बेटे ने पिता को पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मां की हत्या का प्रयास करने पर बेटे ने पिता को पकड़वाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के रतनीपुर में रविवार सुबह पत्नी को गढ़ासा लेकर मारने का प्रयास कर रहे पति को बेटे ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बेटे की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रतनीपुर निवासी मोहित सागर ने रविवार सुबह अपने पिता नेता सिंह को मय धारदार हथियार के साथ पुलिस को सौंपा। मोहित ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह पांच बजे जब वह जागा तो पिता नेता सिंह मां नीतू देवी के साथ मारपीट कर रहे थे। इस पर वह दौड़कर अपने ताऊ पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम को बुला लाया। जहां ताऊ के डांटने पर पिता ने मां को छोड़ दिया।
पुत्र ने बताया कि थोड़ी देर बाद मां के चीखने की आवाज सुनकर वह बाढ़े में पहुंचा। जहां पिता हाथ में गढ़ासा लेकर मां को जमीन पर पटके हुए थे और सिर धड़ से अलग करने की बात कह रहे थे। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी पिता से मां को बचाया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गढ़ासे सहित हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। कोतवाल ललित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।