{"_id":"60e88ece8ebc3e30e72cc12a","slug":"son-arrested-in-father-murder-case-auraiya-news-knp639254966","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का हत्यारोपी पुत्र पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता का हत्यारोपी पुत्र पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। पिता की हत्या के बाद गत मंगलवार से फरार चल रहे आरोपी पुत्र को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। उसे जेल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के भीखेपुर निवासी अरविंद बाल्मीकि की उसके पुत्र शिवम ने सांग मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के बड़े पुत्र प्रदीप ने भाई शिवम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। शुक्रवार तड़के पुलिस को आरोपी के अजीतमल तिराहे पर होने की सूचना मिली।
जिस पर एसआई सुरजीत सिंह ने टीम के साथ शिवम को पकड़ लिया। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह प्रेमिका को घर लाया था। पिता ने उसको घर वापस भेज दिया। जिस पर दोनों के बीच विवाद होता था। इसी खुन्नस को लेकर सोमवार शाम विवाद के बाद शिवम चला गया था। मंगलवार तड़के नशे में उसने पिता को लोहे की सांग मार दी थी। इसमें पिता की मौत हो गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।