फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Somesh had little scientific title

सोमेश को मिला नन्हे वैज्ञानिक का खिताब

Thu, 04 Feb 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 04 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Somesh had little scientific title
जिला विज्ञान क्लब की ओर से बुधवार को महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से आए बेसिक व माध्यमिक कक्षाओं के बच्चों ने मॉडल सजाकर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में सबसे अच्छे मॉडल को प्रदर्शित करने पर सोमेश को नन्हे वैज्ञानिक खिताब से नवाजा गया। श्री गोपाल इंटर कालेज के जयकिशन का मॉडल सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।
विज्ञापन


विज्ञान प्रदर्शनी में पं. बाबूराम एकेडमी जसवंतपुर, आकांक्षा स्कूल, याकूबपुर,  ज्ञानस्थली एकेडमी, सेंट फ्रांसिस एकेडमी आनेपुर, श्री गोपाल इंटर कालेज, बुद्धमती इंटर कालेज, नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिलक इंटर कालेज, डा. लोहिया इंटर कालेज एरवाकटरा, एकेएम इंटर कालेज, केवलानंद इंटर कालेज बेल्हूपुर के अलावा, बेसिक शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, एकीकृत शिक्षा एवं स्वास्थ्य, खानपुर, फफूंद की ओर से वैज्ञानिक सोच पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन


प्रर्दशनी में स्कूली बच्चों ने मल्टी वैरल गन, तोप, पानी शुद्धीकरण संयत्र, सोलर कुकर, यांत्रिक ऊर्जा, हार्वेस्ट प्रोटेक्शन अलार्म, मल्टी इमेज विवर, हाइड्रोलिक क्रेन, बुलेट ट्रेन इंजन का कार्य प्रणाली दर्शाती मेग्नेट डंबर, रैनफाल साइकिलिंग, माइक्रोस्कोप व पर्यावरण प्रदूषण के कारण आदि पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मॉडलों का अवलोकन करने के बाद निर्णायक मंडल की ओर से जूनियर वर्ग में श्री राधाकृष्ण इंटर कालेज, कटरा मने, फफूंद के सोमेश दुबे को प्रथम घोषित करते हुए साल 2016 के लिए नन्हे वैज्ञानिक के खिताब से नवाजा गया। इसी वर्ग में सेंट जोसेफ एकेडमी के हिमांशु को द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर दिबियापुर के हर्षित गुप्ता व तिलक इंटर कालेज के छात्र अमित कुमार को तृतीय विजेता घोषित किया गया।

 इसी तरह सीनियर वर्ग के मॉडलों में श्री गोपाल इंटर कालेज के जयकिशन प्रजापति को प्रथम, श्री राधाकृष्ण इंटर कालेज के आदित्य कुमार को द्वितीय तथा डा. लोहिया इंटर कालेज की छात्रा प्रतीक्षा गुप्ता तीसरे स्थान पर घोषित की गईं। प्रदर्शनी में शहर के सेंट फ्रांसिक एकेडमी तथा ग्रामीण क्षेत्र से आकांक्षा स्कूल, याकूबपुर को चल वैजंती पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्नत विज्ञान, प्रगति का निशान
औरैया। महोत्सव में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने विज्ञान और धर्म को एक-दूसरे का अनुपूरक बताते हुए विज्ञान की उन्नति से देश का विकास टिका होने की बात कही। विज्ञान प्रदर्शनी की शुरूआत जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह ने किया। उन्होंने विज्ञान को देश की तरक्की का आधार बताया। कहा कि बच्चों के में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।


जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक कौशल किशोर पांडेय ने कहा कि उन्नत विज्ञान प्रगति का निशान है। उन्होंने विज्ञान और धर्म को एक दूसरे के पूरक बताया। बोले धर्म के बिना विज्ञान विनाश की ओर तथा विज्ञान के बिना धर्म अंधता की ओर  झुकता है। प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ने कहा कि हृदय और दिमाग से किया गया कार्य विज्ञान है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी सतेंद्रनाथ चौधरी ने जिला विज्ञान क्लब की सराहना की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ  सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य पति रवि राजपूत, रामसेवक, प्रधानाचार्य परिषद  के उमाकांत दीक्षित, मनोज शुक्ला, आन्जनेय सहाय अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed