फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Solve the problems of fertilizer, water and electricity

Auraiya News: खाद, पानी और बिजली की समस्या करें दूर

Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Solve the problems of fertilizer, water and electricity
बिधूना। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार राजपूत के नेतृत्व में शुक्रवार को पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर बिधूना उप जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार रणवीर सिंह को दिया। वहीं समस्याओं के निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार राजपूत शुक्रवार को ध्यान सिंह, शैलेंद्र यादव, महेश चंद्र शाक्य, सुनील कुमार, रामलखन, अनिल कुमार, केशव सिंह यादव, राजेन्द्र प्रसाद, श्रीराम कुशवाहा, वीरेन्द्र कुमार, सरोजदेवी आदि किसान व पदाधिकारियों को साथ तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार रणवीर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में अन्ना मवेशियों से छुटकारा, खाद की काला बाजारी पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही रजवाहा में पानी, नलकूप पर पर्याप्त बिजली की बात रखी। ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने बताया कि बिधूना मंडी समिति के खाद्य विभाग के बाजरा व धान खरीद केंद्र पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की जा रहीं हैं। बाजरा खरीद के लिए कुछ चहेते किसानों के कागजात लगाकर खरीद का कोरम पूरा किया गया है। जिसकी जांच कराए जाने की मांग भी की। इस दौरान अधिकारियों की ओर से जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed