{"_id":"58a5d3d54f1c1bd257d848b2","slug":"soldier-killed-in-motorcycle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में सिपाही की मौत
auraiya,amar ujala beauro
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
सौ शैय्या अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर रोड पर ककोर के पास बाइकों की भिड़ंत में सिपाही की मौत हो गई। इसी घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
गुरुवार दोपहर एक बजे दिबियापुर रोड पर ग्राम ककोर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सिपाही अमर सिंह (55) पुत्र मालपाल सिंह निवासी सूखमपुर की मड़ैया थाना दिबियापुर की मौके पर मौत हो गई। अमर के साथ बाइक पर बैठे उनके भाई श्याम सुंदर (50) और दूसरी बाइक पर सवार शैलेंद्र बाबू (30) पुत्र श्रीचंद निवासी इटहा फफूंद गंभीर रूप से घायल हो गये।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार सैफई रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो दोनों बाइकों पर सवार लोग हेलमेट नहीं लगाये थे। सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
मृतक लखनऊ डीजीपी कार्यालय में था तैनात
बाइकों की भिड़ंत में हादसे का शिकार सिपाही अमर सिंह डीजीपी लखनऊ कार्यालय में कार्यरत था। वह लखनऊ में मयूर विहार कालोनी मोहीबुल्लापुर में बने मकान में रहते थे। सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मूल रूप से सूखमपुर की मड़ैया निवासी मृतक अपनी बड़ी पुत्री अंजू की ससुराल ऊमरसाना जा रहे थे। मृतक की पत्नी कुसुमा ने बताया कि उनके दो पुत्र अजय (22) व आकाश (18) और एक पुत्री जयसीन (15) है।