फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Soldier dies while on duty under suspicious circumstances

Auraiya News: संदिग्ध परिस्थिति में ड्यूटी के दौरान सैनिक की मौत

Tue, 02 Jul 2024 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Soldier dies while on duty under suspicious circumstances
रुरुगंज (औरैया)। सैनिक की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाने की सूचना से गांव सराय शीशग्राम के मजरा सूरजपुर में उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक सैनिक के सीने में गोली लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

कुदरकोट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय शीशग्राम के मजरा सूरजपुर निवासी सुरेंद्र सिंह यादव के दो पुत्र थल सेना में तैनात हैं। बड़ा बेटा जितेंद्र कुमार पंजाब के पठानकोट में 6002 इएमई वर्कशॉप में हवलदार के पद पर तैनात था। पत्नी प्रीती कुमारी, पुत्री आर्या (6) व पुत्र अयांश (1) के साथ पठानकोट में ही रहता था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह छह बजे घर से वह ड्यूटी पर गया हुआ था। तभी पत्नी को करीब सात बजे के करीब जितेंद्र की मौत हो जाने की सूचना मिली। जिसके बाद पैतृक गांव में सूचना आई। जितेंद्र का छोटा भाई अनुराग भी थल सेना में है। दो दिन पहले ही वह गांव सूरजपुर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ने बताया कि भाई की मौत की सूचना मिली है। जितेंद्र के सीने में दो गोलियां लगने से मौत होने की बात प्रीती ने बताई है, लेकिन अभी तक घटना का कारण पता नहीं लग सका है। पठानकोट पहुंचने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed