{"_id":"5a8867454f1c1b9b248b5a67","slug":"social-science-absent-from-9825-in-highschool","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में 9825 तो इंटर का एक परीक्षार्थी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में 9825 तो इंटर का एक परीक्षार्थी अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
तिलक इंटर कालेज में केंद्र में इंट्री करने से पूर्व परीक्षार्थियों की चेकिंग करते शिक्षक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में 9825 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट के तीन नकलचियों को पकड़ कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सुबह की पाली में हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। जिसमें पंजीकृत 34 हजार 270 परीक्षार्थियों में 24 हजार 442 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 9 हजार 825 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सुबह की ही पाली में इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र में पंजीकृत 9 परीक्षार्थियों में 8 उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जबकि एक अनुपस्थित रहा। शाम की पाली में इंटर में भौति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में पंजीकृत 26373 परीक्षार्थी में से 19603 उपस्थित रहे। वहीं बहीखाता लेखाशास्त्र में पंजीकृत 62 परीक्षार्थियों में से 60 उपस्थित रहे।
विज्ञापन
डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शाम की पाली में इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिबियापुर में आंतरिक सचल दल ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़े जाने पर आवश्यक कार्रवाई की।
श्री राम विटानी मेमोरियल इंटर कॉलेज धुपकरी में सचल दल प्रभारी कमलेश कुमार पांडेय ने चेकिंग के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल करते पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की। डीएस शिक्षा निकेतन बिधूना में कक्ष निरीक्षक ने एक परीक्षार्थी को पर्ची से नकल करते हुए पकड़ा। डीआईओएस ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने को की जा रही सख्ती के कारण ऐसा हो रहा है।