फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   socail media

सोशल मीडिया पर चल रही भड़काऊ द्वंद

Sat, 11 Jan 2020 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
socail media
औरैया। शहर के कसबा खानपुर में छह जनवरी को एक फौजी व समुदाय विशेष के लोगों के साथ हुई मारपीट की घटना हुई थी। इसे लेकर शुक्रवार देर शाम तक सोशल मीडिया पर अराजकतत्वों की जातिगत भड़काऊ टिप्पणी का दौर जारी रहा। हालांकि इस मामले में पुलिस विभाग का सोशल मीडिया सेल लगातार निगाह बनाए हुए है। इसमें अभद्र टिप्पणी करने वालों को चिंह्ति करने का काम जारी है। इस बारे में एसपी ने भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चार दिन पहले कस्बा खानपुर में फौजी रामनरेश व समुदाय विशेष के लोगों के बीच हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले को शांत करा दिया था। उधर, अराजकतत्वों ने पुलिस की सख्ती को देखते हुए सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करके अपनी भड़ास निकालना शुरू कर दिया। पुलिस अफसरों ने दोनों पक्ष के लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, पुलिस के सोशल मीडिया पर नजर रखने के बाद भी अराजकतत्व शुक्रवार की देर शाम तक फेसबुक आदि पर जातिगत भड़काऊ टिप्पणी लिखकर पोस्ट करते रहे।
विज्ञापन

एसपी औरैया ने शहर के शांत वातावरण को शराब करने वाले अराजकतत्वों को चिंह्ति किया जा रहा है। इसके लिए वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ देखे जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लगातार निगाह रखी जा रही है। अभद्र व भड़काऊ टिप्पणी करने वालों को भी चिंह्ति किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी शहर के शांत माहौल को बिगाड़ने की अनुमति नहीं है। इसलिए दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed