फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sneha from Auraiya is among the top five rankers in the CA exam.

Auraiya News: सीए की परीक्षा में पांच टॉपरों में औरैया की स्नेहा भी शामिल

Thu, 18 Jun 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sneha from Auraiya is among the top five rankers in the CA exam.
फोटो-22- स्नेहा अग्रवाल। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन

-स्नेहा ने 600 में से हासिल किए 383 अंक, बढ़ाया जिले का मान

- रिजल्ट घोषित होते ही परिवार में दौड़ी खुशी की लहर, लोगों ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। दि इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया की ओर से सीए फाइनल 2026 की परीक्षा में शहर के मोहल्ला होमगंज निवासी कपड़ा व्यापारी दीपू अग्रवाल की बेटी स्नेहा अग्रवाल ने पांच टॉपरों में वह अपना भी स्थान बनाने में कामयाब रहीं। परीक्षा पास कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
बृहस्पतिवार दोपहर जैसे ही सीए परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, स्नेहा के घर पर बधाई देने वालों की लाइन लग गई। बेटी की इस अभूतपूर्व सफलता से पिता दीपू अग्रवाल और मां नीलम अग्रवाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार के लोगों ने तुरंत दिल्ली में मौजूद स्नेहा से फोन पर बात कर उन्हें आशीर्वाद और बधाई दी। स्नेहा का एक भाई यश अग्रवाल है, जो शहर में ही हार्डवेयर की दुकान किए है।
विज्ञापन

स्नेहा ने प्राथमिक शिक्षा औरैया से ही पूरी की। इसके बाद 2018 में जेपी इंटरनेशनल स्कूल से 80 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने गेल डीएवी से इंटरमीडिएट में 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद स्नेहा दिल्ली चली गईं जहां 2023 में उन्होंने 8.9 सीजीपीए ग्रेड के साथ बीकॉम की डिग्री हासिल की। फोन पर हुई बातचीत में स्नेहा ने बताया कि वह तीन साल से दिल्ली में रहकर ऑनलाइन तैयारी कर रही थीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और परिश्रम को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के चेयरमैन सीए अंकुर गोयल ने बताया कि कानपुर से कुल 434 छात्रों ने सीए फाइनल की परीक्षा दी थी। गुरुवार को परीक्षा परिणाम जारी हो गए, जिसमें 67 छात्र सफल हुए हैं। दोनों ग्रुप में कुल 98 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 17 सफल रहे। केवल ग्रुप एक में 203 छात्र सम्मलित हुए, जिनमें से 13 को कामयाबी मिली। केवल ग्रुप दो में 133 छात्र शामिल हुए थे। इसमें 27 सफल रहे। नमन कुमार को ग्रुप एक में 202 और ग्रुप दो में 217 अंक मिले। कुनाल गुप्ता ने ग्रुप एक में 187 और ग्रुप दो में 205 अंक हासिल किए। सुधांशु ओमर को ग्रुप एक में 196 और ग्रुप दो में 189 अंक मिले। स्नेहा अग्रवाल ने ग्रुप एक में 194 और ग्रुप दो में 189 अंक प्राप्त किए। शिखर अग्रवाल ने ग्रुप एक में 177 और ग्रुप दो में 190 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed