{"_id":"710c8ad5adcc22a6bd500370cde55b61","slug":"smoke-came-out-of-the-train-stirred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मालगाड़ी से निकला धुआं, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से निकला धुआं, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से नई दिल्ली जा रही मालगाड़ी से धुआं उठता देख गेटमैन की सूचना पर मालगाड़ी रोक दी गई। इससे एक घंटे तक अप ट्रैक बाधित रहा। इस दौरान आधा दर्जन ट्रेनें लेट हो गई। खराबी दूर होने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। अछल्दा स्टेशन मास्टर मुकेश चंद्र मीणा ने बताया कि कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी से चिंगारी और धुआं उठता दिखाई दिया।
अछल्दा के गेट नंबर 14 के गेटमैन ने इसकी सूचना दी। दोपहर 12 बजे स्टेशन मास्टर की सूचना पर मालगाड़ी को साम्हो स्टेशन पर रोक लिया गया। इससे गुवाहटी-दिल्ली एक्सप्रेस व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन के पास रोका गया। वहीं दो अन्य मालगाड़ियां भी रोक ली गईं हैं। लगभग एक घंटे बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने खराबी दूर कर ट्रेन को रवाना किया।