फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Six people lost their lives in two months due to snake bite

Auraiya News: सांप के डसने से दो माह में चली गई छह की जान

Sun, 20 Jul 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 20 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Six people lost their lives in two months due to snake bite
औरैया। बारिश के मौसम में सांप डसने की घटनाएं बढ़ी हैं। बिलों में पानी भर जाने से सांप इन दिनों सूखे की ओर भाग रहे हैं। यही वजह है कि जनपद में पिछले दो माह में करीब 14 लोगों को सांप ने डसा है। इनमें छह लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

समय रहते लोगों को सीएचसी या जिला अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन सभी जगह उपलब्ध है। प्रशासन की ओर से जरूरी सावधानी बरतने के लिए निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अछल्दा क्षेत्र के गांव दिवरिया निवासी जगमोहन (36) आठ जुलाई की रात छत पर सो रहा था। तभी सांप ने डस लिया था। सांप के डसने के बाद आंखों की रोशनी जाने पर जगमोहन ने शोर मचाया था। परिजन बेसुध हालत में उसे सीएचसी ले गए थे। काफी देर बाद उपचार मिलने के चलते जगमोहन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचौसी क्षेत्र के गांव भग्गापुर्वा में 14 जुलाई को घर में काम करने के दौरान एक महिला को सांप ने डस लिया था। काफी देर बाद हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जाया गया था। उपचार में देर होने से महिला की मौत हो गई थी।
डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि सीएचसी स्तर पर एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। सांप के डसने पर जल्द से जल्द अस्पताल ले जाना चाहिए। इसमें कतई देरी नहीं करनी चाहिए। देरी होने पर ही मरीज को सही समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। झाड़फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।


सांप के डसने के बाद यह करें
सांप के डसने पर हेल्पलाइन नंबर 911 आपातकालीन सेवा पर संपर्क करना चाहिए। घाव से खून बहे तो हल्के कपड़े से बांधें। जितना हो सके व्यक्ति को शांत रखें। घाव पर किसी तरह की छेड़छाड़ न करें। सांप के डसने का समय जरूर नोट कर लें।

-सांप के डसने के लक्षण
-काटने के स्थान पर सूजन या दर्द
-चक्कर आना, उल्टी भी आ सकती है
-सांस लेने में तकलीफ हो सकती है
-बेहोशी भी आ सकती है।

सांप के डसने पर यह न करें
-कुछ खाने-पाने को न दें
-सांप को मारे या पकड़े नहीं
-घाव के पास कसकर न बांधे
-घाव को न काटें और न ही चूसें।
-काटे के स्थान को न धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed