{"_id":"6a133e2ae60a4ddac708ba32","slug":"six-people-including-a-teenager-injured-in-road-accidents-auraiya-news-c-211-1-aur1008-145450-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क हादसों में किशोर समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क हादसों में किशोर समेत छह घायल
Sun, 24 May 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 24 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो-11- हादसे में घायल युवक।संवाद
बिधूना। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोर सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
रविवार सुबह गांव कुदरकोट निवासी 20 वर्षीय अमन व 19 वर्षीय सीतू बाइक से बेला जा रहे थे। हरदू के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहीं,पुराना बिधूना निवासी 19 वर्षीय भारती सिंह व सहार के पुरवा विष्णु निवासी 16 वर्षीय दुर्गा राजपूत दिबियापुर तिराहे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए।
इसके अलावा हरचंदपुर मार्ग पर पिकअप की टक्कर से सारी मजन गांव निवासी आकांक्षा घायल हो गईं। वहीं, कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कहिजरी निवासी 42 वर्षीय विश्वनाथ प्रताप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों का इमरजेंसी में उपचार किया गया। इनमें कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।