फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   six patient get corona positive

औरैया में मिले छह और कोरोना संक्रमित मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 13

Tue, 02 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
six patient get corona positive
मंगलवार को जिले में छह और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक को छोड़कर सभी प्रवासी हैं। सभी को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। जबकि दो मरीज पहले से सैफई और आगरा में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि इन दो मरीजों को जिलाधिकारी औरैया जिले में अभी शामिल नहीं कर रहे हैं। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 38 पहुंच गई है। इनमें एक्टिव केस 13 है। इनमें 11 प्रवासी हैं। वहीं, 25 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि बिधूना तहसील क्षेत्र के बढ़चेला गांव निवासी एक व्यक्ति 23 मई को दिल्ली से परिवार के साथ आया था। इनके परिवार के पांच लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी, जिसमें यह पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बल्लापुर गांव निवासी व्यक्ति नोएडा से 30 मई को आया था। यह भी पॉजिटिव पाया गया है। तीसरा सेंगनपुर गांव का रहने वाला है, यह गुजरात से आया था। 30 को इसका सैंपल लिया गया था।
यह भी कोरोना संक्रमित निकला है। जबकि देवराय का पुरवा भाग्यनगर निवासी महिला डायलिसिस की मरीज थी, इसकी भी कोरोना जांच भेजी गई थी, जिसमें यह संक्रमित निकली है।
डीएम ने बताया कि अछल्दा थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव का रहने वाला एक व्यक्ति दिल्ली में नौकरी करता है।
हार्ट में तकलीफ होने पर 31 मई को सैफई इलाज कराने आया था। यहां कोरोना जांच की गई। दो जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सैफई में इसे कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया है।
इसी तरह औरैया के सहार ब्लॉक के पिपरौली निवासी एक व्यक्ति पंजाब में नौकरी करता है। लीवर में संक्रमण होने की वजह से 30 मई को यह आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा था।
यहां कोरोना जांच की गई तो 02 जून को यह भी संक्रमित पाया गया। डॉक्टरों ने इसे कोरोना वार्ड में भर्ती किया है।
इनमें तीन मरीजों को दिबियापुर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि डायलिसिस से पीड़ित महिला मरीज को कानपुर अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 38 पहुंच गई है।
हालांकि दो मरीज जो पहले से आगरा और सैफ0ई इटावा में अपना इलाज करा रहे हैं, उन्हें औरैया के संक्रमित मरीजों के खाते में दर्ज नहीं किया गया है। इसलिए जिले में अब कुल 36 मरीज है, जिसमें एक्टिव मरीज नौ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed