{"_id":"635c1ec53dcdd21fb9470c95","slug":"six-lakhs-stolen-including-cash-from-two-houses-auraiya-news-knp725407222","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से नकदी समेत छह लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से नकदी समेत छह लाख की चोरी
विज्ञापन
अटसू। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सौहरी गड़िया व पुर्वा मदन सिंह में गुरुवार रात चोरों ने दो घरों से नकदी समेत छह लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।
सौहरी गड़िया निवासी उमेश नारायण द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि चोर घर के पिछले हिस्से से छत पर चढ़े और छत पर रखी सीढ़ी के सहारे आंगन में उतर आए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखे छह हजार रुपये समेत 50 हजार का माल पार कर दिया।
सुबह सोकर उठने पर चोरी की जानकारी हुई। वहीं, पुर्वा मदन सिंह निवासी धर्मेंद्र यादव ने पुलिस को बताय कि वह परिजनों के साथ बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। चोर छत के रास्ते से अंदर घुसे। अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन
दोनों जगहों पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर पीड़ितों से जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।